हे राम दूत हनुमान,
जरा मेरी ओर निहारो ना,
लाखों को उबारा है,
प्रभु मुझको भी तारो ना,
हे राम दुत हनुमान,
ज़रा मेरी ओर निहारो ना।।
तर्ज – हम भूल गये रे हर बात।
मैं द्वार पड़ा कब से तेरे,
मुझ पर भी करुणा कर दो प्रभु,
मेरी आखिरी आस तुम्ही बाबा,
मेरे सारे संकट हर लो प्रभु,
तुम दीनों के हो नाथ,
प्रभु दीनन को बिसारो ना,
हे राम दुत हनुमान,
ज़रा मेरी ओर निहारो ना।।
संकट ने चारों ओर प्रभु,
आकर के मुझको घेरा है,
हे संकट मोचन तुम्हरे सिवा,
यहाँ कौन जगत में मेरा है,
सब बिखर गया बाबा,
मेरा जीवन सँवारो ना,
हे राम दुत हनुमान,
ज़रा मेरी ओर निहारो ना।।
धन दौलत की ना चाह हमें,
परिवार बनाये रखना प्रभु,
एक डाली के है फूल सभी,
हमें सदा खिलाये रखना प्रभु,
बस ‘राज’ की यही अरदास,
प्रभु अरदास स्वीकारों ना,
हे राम दुत हनुमान,
ज़रा मेरी ओर निहारो ना।।
हे राम दूत हनुमान,
जरा मेरी ओर निहारो ना,
लाखों को उबारा है,
प्रभु मुझको भी तारो ना,
हे राम दुत हनुमान,
ज़रा मेरी ओर निहारो ना।।
Singer & Lyrics – Raj Pandey
9695745740








