चंदा है पूनम का,
और राधा संग घनश्याम,
चंदा है पूनम का,
और राधा संग घनश्याम,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात।।
तर्ज – सावन का महीना।
चारों दिशाओं में,
मुरली की ताने,
गोपिन के संग नाचे,
श्याम सुन्दर राधे,
चारों दिशाओं में,
मुरली की ताने,
गोपिन के संग नाचे,
श्याम सुन्दर राधे,
मनमोहन से सबकी,
अब होगी मुलाकात,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात।।
चांदी सी चांदनी है,
यमुना का पानी,
युगलछवि को देखन,
भई मत वाली,
चांदी सी चांदनी है,
यमुना का पानी,
युगलछवि को देखन,
भई मत वाली,
सारी दुनिया झूमें,
प्यारे मोहन के साथ,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात।।
मधुर मिलन की ये,
स्वर्णिम बेला,
बलिहारी जाऊं मेरा,
प्रेम अल बेला,
मधुर मिलन की ये,
स्वर्णिम बेला,
बलिहारी जाऊं मेरा,
प्रेम अल बेला,
संग मुझे भी ले लो,
रखलो हाथों में हाथ,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात।।
चंदा हैं पूनम का,
और राधा संग घनश्याम,
चंदा हैं पूनम का,
और राधा संग घनश्याम,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात,
रास रचा मधुबन में,
है शरद पूनम की रात।।
🎤Singer – Smrati Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya
🎼 Music & Mix – Bhajan Diary YT Team








