भोले बाबा चले आओ,
भोले बाबा चलें आओं,
डगमग डोले नैया,
आके पार लगा जाओ,
भोले बाबा चलें आओं,
भोले बाबा चलें आओं।।
मुझे तेरी जरूरत है,
चहूं ओर मुसीबत है,
कुछ राह नहीं सूझे,
सुन ले यदि फुरसत है,
मैं तेरे भरोसे भोलेनाथ,
मेरी अर्जी ना ठुकराओ,
भोले बाबा चलें आओं,
भोले बाबा चलें आओं।।
भक्तों के बुलाने पर,
तुम दौड़ के आते हो,
अपने सब भक्तों के,
हर काम बनाते हो,
मैं भी चरणों को थामें खड़ा,
कृपा मुझ पर भी बरसाओ,
भोले बाबा चलें आओं,
भोले बाबा चलें आओं।।
मैं मानता हूं मुझ में,
भक्तों सी कशिश नहीं,
मैं दीन तू दीनानाथ,
ये रिश्ता भी कम तो नहीं,
हर बिगड़ी बनाते हो,
ये मुझको भी दिखलाओ,
भोले बाबा चलें आओं,
भोले बाबा चलें आओं।।
भोले बाबा चले आओ,
भोले बाबा चलें आओं,
डगमग डोले नैया,
आके पार लगा जाओ,
भोले बाबा चलें आओं,
भोले बाबा चलें आओं।।
Singer / Lyrics – Sukhjeet Singh Toni








