राधे चरणों में अपने,
बिठा लो मुझे,
श्यामा चरणो में अपने,
बिठा लो मुझे,
दास प्यारी जू अपना,
बना लो मुझे,
राधे चरणो में अपने,
बिठा लो मुझे।।
पागल हूँ मैं जन्म जन्म का,
नित उठ दर्श करुं मैं,
जब भी जन्म हो इस धरती पर,
चरणो में तेरे मरुं मैं,
अपने सीने से प्यारी,
लगा लो मुझे,
राधे चरणो में अपने,
बिठा लो मुझे।।
तुझको रिझाते जीवन बीता,
रीझी ना तुम राधे,
बृजवासी और ग्वाल बाल सब,
तेरे बिना है आधे,
बरसाने में अब तो,
बसा लो मुझे,
राधे चरणो में अपने,
बिठा लो मुझे।।
पूजा पाठ न कुछ भी आता,
जगत में है आसक्ति,
मरते दम तक चाहता कृष्णा,
राधे तेरी भक्ति,
झूठे जग से किशोरी,
बचा लो मुझे,
राधे चरणो में अपने,
बिठा लो मुझे।।
राधे चरणों में अपने,
बिठा लो मुझे,
श्यामा चरणो में अपने,
बिठा लो मुझे,
दास प्यारी जू अपना,
बना लो मुझे,
राधे चरणो में अपने,
बिठा लो मुझे।।
Singer / Lyrics – Acharya Krishna Ji Maharaj
Cont. 8006253715








