जान गया हूँ मैं बाबा,
तुम हारे का सहारा,
तेरी कृपा से ही बाबा,
चमका है ये सितारा,
सांवरे खाटू वाले,
तुझ बिन मैं तो अधूरा रहा,
बाबा ओ बाबा,
बन गया तू मेरी परछाई।
जब जब मुझपे उठे सवाल,
बाबा तेरी मोरछड़ी लहराई,
कर ना सका कोई बांका बाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई,
रंग तेरी रीत का,
रंग तेरी प्रीत का,
रंग तेरी जीत का है लाई,
लाई लाई,
रंग तेरी रीत का,
रंग तेरी प्रीत का,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई,
झीना झीना रे उड़ा गुलाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई।।
तर्ज – माई तेरी चुनरिया लहराई।
मुश्किल से चलता था मेरा गुजारा,
कोई नहीं था मेरा सहारा,
सारी दुनिया ये कहती थी,
इसके जैसा ना कोई नाकारा,
हर संकट से लिया निकाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई,
कर ना सका कोई बांका बाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई।।
ओ हार के आया दर पे तेरे,
दो बूंदे आंसू की गिराई,
बड़े प्यार से श्याम धनी ने,
मोर छड़ी मेरे सिर पे फिराई,
उस दिन से ही हुआ निहाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई,
जब जब मुझपे उठे सवाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई।।
अब तो हर सुख दुख में बाबा,
हमको तेरा भरोसा है,
मात-पिता के जैसे तुमने,
श्याम को पाला पोसा है,
श्याम को पाला पोसा है,
बन गया मैं भी तेरा लाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई,
कष्टों के जब जब हुए प्रहार,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई।।
रंग तेरी रीत का,
रंग तेरी प्रीत का,
रंग तेरी जीत का है लाई,
लाई लाई,
रंग तेरी रीत का,
रंग तेरी प्रीत का,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई,
झीना झीना रे उड़ा गुलाल,
बाबा तेरी मोर छड़ी लहराई।।
Singer – Govind Damani
Upload By – Aaditya Jalan
7004600615








