तेरा द्वार है निराला,
मेरे बाबा बजरंग बाला,
मेरे बाबा बजरंग बाला।।
तर्ज – मौसम है आशिकाना।
तुम पवन पुत्र कहलाते,
और मां अंजनी के लाला,
श्री रामचंद्र के सेवक,
है तुमको नमन हमारा,
जो भी शरण में आया,
तूने उसको है संभाला,
तूने उसको है संभालI।।
आते है लाखों दुखिया,
दर पर तुम्हारे बाबा,
कटते हैं सबके संकट,
दर पर तुम्हारे बाबा,
आए वो तेरी शरण में,
दिया सबने जिसे निकाला,
मेरे बाबा बजरंग बाला।।
चरणों का दास अपने,
बाबा मुझे बना लो,
अटका हूं जग भंवर में,
बाबा मुझे छुड़ा लो,
मेरे हृदय करो बसेरा,
जपु मैं तो तुम्हारी माला,
मेरे बाबा बजरंग बाला।।
तेरा द्वार है निराला,
मेरे बाबा बजरंग बाला,
मेरे बाबा बजरंग बाला।।
Singer – Balkishan Gupta
9350888580








