किस्मत में लिख दे मेरी,
एक बात सांवरे,
रहे जनम जनम का,
तेरा मेरा साथ सांवरे।।
तर्ज – दिल दीवाने का।
परिवार मिले मुझे ऐसा,
जो तेरी महिमा गाए,
औलाद मिले मुझे ऐसी,
जो तेरे भजन सुनाए,
चरणों में झुकता जाऊं,
ये माथ सांवरे,
रहें जन्म जन्म का,
तेरा मेरा साथ सांवरे।।
ना हीरा मोती मांगू,
ना सोना चांदी मांगू,
तू साथ रहे जो मेरे,
तुझको ही साथी मानूं,
हाथों में अपने ले ले,
मेरा हाथ सांवरे,
रहें जन्म जन्म का,
तेरा मेरा साथ सांवरे।।
किस्मत में लिख दे मेरी,
एक बात सांवरे,
रहे जनम जनम का,
तेरा मेरा साथ सांवरे।।
Singer – Deepak Upadhyay
7017413208








