मेरा छोटा सा परिवार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है श्याम,
बात कुछ करनी है,
थकी अंखियां राह निहार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है,
बात कुछ करनी है।bd।
मेरे इस जीवन में,
एक ऐसा सवेरा हो,
जब आंखें मैं खोलूं,
मुझे दर्शन तेरा हो,
मुझे तेरा हो दीदार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है,
बात कुछ करनी है।bd।
मन जग से आहत है,
बस इतनी चाहत है,
तुम आओगे एक दिन,
ये सोच के राहत है,
मुझे मिलेगा तेरा प्यार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है,
बात कुछ करनी है।bd।
किसी और से क्यों बोलूं,
तेरे आगे मैं रो लूं,
चरणों में बैठ तेरे,
सुख दुख अपने खोलूं,
मैंने सौंप दिया परिवार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है,
बात कुछ करनी है।bd।
एक तेरी आस मुझे,
तुझपे विश्वास मुझे,
घर आओगे मेरे,
कहे ‘रोमी’ दास तुझे,
सपना होगा साकार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है,
बात कुछ करनी है।bd।
मेरा छोटा सा परिवार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है श्याम,
बात कुछ करनी है,
थकी अंखियां राह निहार,
मेरे घर आओ एक बार,
बात कुछ करनी है,
बात कुछ करनी है।bd।
Singer & Writer – Sardar Romi Ji








