हरि भजन से जीवन,
सफल हो जाएगा,
राम नाम भज प्यारे,
नहीं पछताएगा।।
यश वैभव,
दो दिन की कहानी,
फिर क्यों करता,
है मनमानी,
यही का है सब,
यहीं धरा रह जाएगा,
राम नाम भज प्यारे,
नहीं पछताएगा।bd।
धन दौलत और,
माल खजाना,
अंत समय कुछ,
काम ना आना,
राम भजन ही,
संग तेरे जाएगा,
राम नाम भज प्यारे,
नहीं पछताएगा।bd।
मानस है,
अमृत की धारा,
जिसको पीता,
है जग सारा,
पीकर इसको तू भी,
अमर हो जाएगा,
राम नाम भज प्यारे,
नहीं पछताएगा।bd।
ये जग है बस,
मोह का फेरा,
फिर भी करता,
मेरा तेरा,
‘राजन’ तुझे हर बार,
यही समझाएगा,
राम नाम भज प्यारे,
नहीं पछताएगा।bd।
हरि भजन से जीवन,
सफल हो जाएगा,
राम नाम भज प्यारे,
नहीं पछताएगा।।
👉 ये भी देखें – हरि नाम नहीं तो जीना क्या।
🎤 गायक / Singer – पूज्य राजन जी महाराज।
✍️ लेखिका / Lyrics – वंशिका तिवारी।
📜 प्रेषक / Upload By – बबलू योगी।
☎️ संपर्क / Contact – 9950986219








