तूने कितनों की लाज बचाई,
कन्हैया इनकार ना करो,
कन्हैया इंकार ना करो।।
तर्ज – दिल देता है रो रो दुहाई।
अरमां हमारे लुट ही गए है,
तुम तो हमारे हो ही सांवरिया,
दिल ये लगाया तुमसे ओ बाबा,
जरूरत पड़ी है तेरी सांवरिया,
क्या प्रेम की होगी रुसवाई,
कन्हैया इंकार ना करो,
तूने कितनों की लाज बचाई,
कन्हैया इंकार ना करो।।
कैसे दिखाएं इस दिल की चाहत,
प्रेम खजाना बिखरा पड़ा है,
तुम जो नहीं तो कुछ भी नहीं है,
ये दिल हमारा बहुत लड़ा है,
अब तो दिल भी हुआ हरजाई,
कन्हैया इंकार ना करो,
तूने कितनों की लाज बचाई,
कन्हैया इंकार ना करो।।
लाज हमारी जाने लगी है,
मर्जी अगर हो तो रख लेना,
लाज बचाने आकर बाबा,
प्रेम अमर ये तुम कर देना,
‘ओम’ राहों में अंखियां बिछाई,
कन्हैया इंकार ना करो,
तूने कितनों की लाज बचाई,
कन्हैया इंकार ना करो।।
तूने कितनों की लाज बचाई,
कन्हैया इनकार ना करो,
कन्हैया इंकार ना करो।।
Singer – Vivek Sharma (Jitu)
Lyrics – Om Goenka Ji








