पितरों की किरपा जिन पर भी हो जाए,
उनके जीवन में फिर खुशियाँ छा जाए,
पितरों का आशीष मिला है जिनको भी,
उनके घर में सुख समृद्धि आ जाए,
पितरो की कृपा जिन पर भी हो जाए,
उनके जीवन में फिर खुशियाँ छा जाए।।
पितृ पक्ष में जो पितरों को ध्याते है,
भाव से उनके नाम के दीप जलाते है,
उनके जीवन के अंधियारे मिट जाए,
उनके घर में सुख समृद्धि आ जाए,
पितरो की कृपा जिन पर भी हो जाए,
उनके जीवन में फिर खुशियाँ छा जाए।।
पिंड दान तर्पण और सेवा तन मन से,
पितरों को सब नमन करो सच्चे मन से,
उनकी कृपा से सारे काम सवर जाए,
उनके घर में सुख समृद्धि आ जाए,
पितरो की कृपा जिन पर भी हो जाए,
उनके जीवन में फिर खुशियाँ छा जाए।।
सच्चा श्राद्ध है जीते जी कर लो सेवा,
मात-पिता में ही देखो अपने देवा,
उनकी दुआओं से जीवन ये निखर जाए,
उनके घर में सुख समृद्धि आ जाए,
पितरो की कृपा जिन पर भी हो जाए,
उनके जीवन में फिर खुशियाँ छा जाए।।
पितरों की किरपा जिन पर भी हो जाए,
उनके जीवन में फिर खुशियाँ छा जाए,
पितरों का आशीष मिला है जिनको भी,
उनके घर में सुख समृद्धि आ जाए,
पितरो की कृपा जिन पर भी हो जाए,
उनके जीवन में फिर खुशियाँ छा जाए।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya








