विनायक छोड़ मत जाओ,
तुम्हारी याद आएगी,
तनिक दिन और रुक जाओ,
तुम्हारी याद आएगी।।
तर्ज – ना झटको जुल्फ से।
दिवस दस संग में रह के,
कितनी यादें संजो करके,
चले हो दूर दूर अब मुझसे,
नैन से नीर है छलके,
नैन से नीर है छलके,
ना जाओ दूर अब मुझसे,
तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड मत जाओं,
तुम्हारी याद आएगी।।
रहूंगा मैं भला कैसे,
हुए जो दूर तुम मुझसे,
दरस को तरसेगी अंखियां,
खता कुछ हो गई मुझसे,
खता कुछ हो गई मुझसे,
दिल को कैसे मैं समझाऊं,
तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड मत जाओं,
तुम्हारी याद आएगी।।
तेरे आने से पहले ही,
सजाए थे ये घर गलियां,
सुना था जब तेरा आवन,
खिली दिल की मेरे कलियां,
खिली दिल की मेरे कलियां,
मेरी विनती ना ठुकराओ,
तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड मत जाओं,
तुम्हारी याद आएगी।।
तुमसे ज्यादा ना मैं चाहूं,
ये वादा करके तुम जाओ,
बरस अगले जो तुम आओ,
कभी ना लौट कर जाओ,
कभी ना लौट कर जाओ,
मुझे संग अपने ले जाओ,
तुम्हारी याद आएगी,
विनायक छोड मत जाओं,
तुम्हारी याद आएगी।।
विनायक छोड़ मत जाओ,
तुम्हारी याद आएगी,
तनिक दिन और रुक जाओ,
तुम्हारी याद आएगी।।
🎤 गायक / Singer – Shekhar Mourya
✍️ लेखक / Lyrics – Shekhar Mourya
हमारी 1 लाख+ YouTube फैमिली से जुड़ें। ❤️🙏








