आई है दिवाली,
सजवा दो मंगल द्वार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार।।
दीपावली का ये,
त्यौहार आया,
भक्तो ने माँ को,
अपने घर है बुलाया,
देर करो न मैया,
है आँखे बेक़रार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार।।
आँगन में अपने अपने,
रंगोली सजाओ,
स्वागत में मैया जी के,
दीपक जलाओ,
सोने सी चमके धरती,
चांदी जैसा संसार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार।।
वैभव को देने वाली,
भर दो भंडारे,
तेरी कृपा से चमके,
भाग्य सितारे,
खुशहाली जीवन में,
महके ये घर परिवार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार।।
जिस घर में मैया तेरे,
पाँव पड़ जाए,
सोए जो भाग उनके,
फिर जग जाए,
हर दिन हो दिवाली,
मिल जाए खुशियां अपार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार।।
आई है दिवाली,
सजवा दो मंगल द्वार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार,
माँ लक्ष्मी आएगी,
करने सबका उद्धार।।
Singer / Lyrics – Shekhar Mourya








