सारे अपने थे,
कौन काम आया,
मेरी मुश्किल में,
मेरा श्याम आया।।
तर्ज – तुमको देखा तो ये।
मेरे सुख दुख का साथी बन बैठा,
मेरे सुख दुख का साथी बन बैठा,
मेरे होठों पे उसका नाम आया,
मेरी मुश्किल में,
मेरा श्याम आया।।
इतना भटका था दर-बदर मैं तो,
इतना भटका था दर-बदर मैं तो,
मिली मंजिल जो खाटू धाम आया,
मेरी मुश्किल में,
मेरा श्याम आया।।
मिला सपने में सांवरा जिस दिन,
मिला सपने में सांवरा जिस दिन,
मेरे जीवन में एक मुकाम आया,
मेरी मुश्किल में,
मेरा श्याम आया।।
लोग पूछे कृपा हुई कैसे,
पूछे रोमी कृपा हुई कैसे,
एक जरा सा जो श्याम नाम गाया,
मेरी मुश्किल में,
मेरा श्याम आया।।
सारे अपने थे,
कौन काम आया,
मेरी मुश्किल में,
मेरा श्याम आया।।
इसी तर्ज पर – रात कल सांवरे का ख्वाब आया।
🎤 गायक / Singer – Sardar Romi Ji
✍️ लेखक / Lyrics – Sardar Romi Ji








