मेरे कष्टों को काटो बालाजी,
तेरी जय जय बोलूंगी,
ओ हनुमत किस्मत खोलो जी,
तेरे बिन किसको बोलूंगी,
मेरे कष्टों को काटो बालाजी,
तेरी जय जय बोलूँगी।।
मेहंदीपुर है धाम तुम्हारा,
लाज बचाना काम तुम्हारा,
भूत पिशाच निकट नहीं आवें,
जो माने वो फल पावें,
मेरी बिगड़ी बात बना दो जी,
तेरे द्वार पे नाचूंगी,
मेरे कष्टों को काटो बालाजी,
तेरी जय जय बोलूँगी।।
राम प्रभु का सेवक प्यारा,
भक्तों को बस तेरा सहारा,
तेरे हाथ में भाग्य हमारा,
दुख हर लो तुम बाबा हमारा,
मेरे घर में आओ बालाजी,
तेरे चरण दबाऊँगी,
मेरे कष्टों को काटो बालाजी,
तेरी जय जय बोलूँगी।।
अपना नाम न तुझको भाए,
राम कहे फिर दौड़ा आए,
अमंगल हारी मंगल करते,
पल में सबकी झोली भरते,
मेरे घर में आओ बालाजी,
तुम्हें भोग लगाऊँगी,
मेरे कष्टों को काटो बालाजी,
तेरी जय जय बोलूँगी।।
मेरे कष्टों को काटो बालाजी,
तेरी जय जय बोलूंगी,
ओ हनुमत किस्मत खोलो जी,
तेरे बिन किसको बोलूंगी,
मेरे कष्टों को काटो बालाजी,
तेरी जय जय बोलूँगी।।
गायक – आतिश अरोड़ा।
9646990018








