मिले हो जब से,
मुझको सांवरिया,
मेरी दुनिया बदल गई,
बदल गई, बदल गई,
बदल गई, बदल गई।bd।
तर्ज – ओ साहिबा।
बदला मेरा जीवन,
जब से तुम्हें देखा,
बदल गई मेरे,
भाग्य की भी रेखा,
तुमने कभी काटी,
बात नहीं मेरी,
उतना दिया जितनी,
औकात नहीं मेरी,
बदल गई, बदल गई,
बदल गई, बदल गई।bd।
मैं तो भटकता था,
यूं ही राहों में,
टूटे हुए सपने,
थे मेरी निगाहों में,
जब से पाया है,
मैंने तुम्हारा दर,
खाने को रोटी,
रहने को है घर,
बदल गई, बदल गई,
बदल गई, बदल गई।bd।
मेरी जरूरत पर,
काम तुम्ही आए,
हारे के साथी,
तुम यूं ही ना कहलाए,
श्याम धनी सुन लो,
‘मनुज’ तुम्हारा है,
बस तुमको अर्पण,
ये जीवन सारा है,
बदल गई, बदल गई,
बदल गई, बदल गई।bd।
मिले हो जब से,
मुझको सांवरिया,
मेरी दुनिया बदल गई,
बदल गई, बदल गई,
बदल गई, बदल गई।bd।
Singer – Rajni Rajasthani
Writer – Sandeep Sharma (Manuj)








