मेरे भोले जी कर दो नज़र,
हंसके कट जाये सारी उमर।।
मेरे भोले जी वो चाँद है,
जिनसे रोशन है सारी ज़मीं,
कैसे रह जाये हम बेख़बर,
हंसके कट जाये सारी उमर,
ओ मेरे भोलेजी करदो नजर,
हंसके कट जाये सारी उमर।।
लागी तुझसे है मेरी लगन,
तेरी भक्ति में रहता मगन,
दास पे भी हो अब कुछ नजर,
हंसके कट जाये सारी उमर,
ओ मेरे भोलेजी करदो नजर,
हंसके कट जाये सारी उमर।।
मोह माया के झोले हटाओ,
ज्ञान ज्योति ह्रदय में जलाओ,
काटो माया की झूठी लहर,
हंसके कट जाये सारी उमर,
ओ मेरे भोलेजी करदो नजर,
हंसके कट जाये सारी उमर।।
मेरे भोले जी कर दो नज़र,
हंसके कट जाये सारी उमर।।
Singer – Suneel Lodhi








