जिसका कैलाश में है डेरा,
वो तो शिव शंभू है मेरा,
जिसे मानती है दुनिया ये सारी,
महादेव का पुजारी,
मैं हूँ शंभू का पुजारी,
महाकाल का पुजारी,
मैं हूँ भोले का पुजारी।।
बहती जटाओं में है गंगा,
माथे पे विराजे है जिसके चंदा,
बजाते हैं डमरू से अद्भुत वो नाद,
सोहे गले में है वासुकी नाग,
वो तो कहलाए त्रिनेत्र धारी,
महादेंव का पुजारी,
मैं हूँ शंभू का पुजारी,
महाकाल का पुजारी,
मैं हूँ भोले का पुजारी।।
मेरे महाकाल तो है भस्म से नहाते,
बाघम्बर अपने वो तन पर सजाते,
देवों के देव हैं वो मेरे महादेव,
चरणों में बैठे जिसके ब्रह्मा विष्णु देव,
हां वो नंदी जी की करते सवारी,
महादेंव का पुजारी,
मैं हूँ शंभू का पुजारी,
महाकाल का पुजारी,
मैं हूँ भोले का पुजारी।।
आदिकाल से है वो शिव महायोगी,
गौरे से बयां उसकी महिमा ना होगी,
रहते सदा अपने भक्तों के साथ,
बिन मांगे दे देते नाथों के नाथ,
लीला अपरम्पार है तुम्हारी,
महादेंव का पुजारी,
मैं हूँ शंभू का पुजारी,
महाकाल का पुजारी,
मैं हूँ भोले का पुजारी।।
जिसका कैलाश में है डेरा,
वो तो शिव शंभू है मेरा,
जिसे मानती है दुनिया ये सारी,
महादेव का पुजारी,
मैं हूँ शंभू का पुजारी,
महाकाल का पुजारी,
मैं हूँ भोले का पुजारी।।
Singer – Vikram Rathod
99144-98555
Lyrics – Gora Kaul
देखें – मैं तो दीवाना भोले का दीवाना।








