जन्मी है श्यामा सुख धाम,
भानु जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज,
भानु जी के अंगना में।।
फूलों से सज गए महल अटारी,
दर्शन को आई है सखियां सारी,
फूल बरसाए आज,
भानु जी के अंगना में,
जन्मी हैं श्यामा सुखधाम,
भानु जी के अंगना में।।
बाजे है ढोलक चंग मजीरा,
गूंजे है जय जयकार किशोरी,
सब धूम मचाए आज,
भानु जी के अंगना में,
जन्मी हैं श्यामा सुखधाम,
भानु जी के अंगना में।।
माखन मिश्री का केक कटेगा,
सारे ब्रज मंडल में बटेगा,
बटेगी मिठाई आज,
भानु जी के अंगना में,
जन्मी हैं श्यामा सुखधाम,
भानु जी के अंगना में।।
देवी और देवता स्वर्ग से आए,
देख लली को बलिहारी जाए,
मंगल गाए आज,
भानु जी के अंगना में,
जन्मी हैं श्यामा सुखधाम,
भानु जी के अंगना में।।
जन्मी है श्यामा सुख धाम,
भानु जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज,
भानु जी के अंगना में।।
🎤 Singer – Smrati Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya
🎉 1 लाख+ सब्सक्राइबर! 🎉
‘भजन डायरी यूट्यूब चैनल’ पर 1 लाख से अधिक परिवार जुड़ने पर,
आप सभी का हृदय से हार्दिक धन्यवाद! 🙏❤️
आपका प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🌸
इसी तरह अपना स्नेह बनाए रखें। 🥰🙏
राधे राधे जय श्री कृष्ण! 💙🦚








