मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनंदन श्री राम,
हे रघुनंदन, हे रघुनंदन,
करता वंदन मैं तेरा वंदन,
मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनन्दन श्री राम।।
ये जग एक झूठी माया है,
यहां अपनों ने ठुकराया है,
बस सांचा तेरा नाम,
हे रघुनन्दन श्री राम,
मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनन्दन श्री राम।।
इस दिल ने तुम्हें पुकारा है,
मुझे बस एक तेरा सहारा है,
मेरे बिगड़े बना दो काम,
हे रघुनन्दन श्री राम,
मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनन्दन श्री राम।।
है पथ में मेरे तूफान कई,
तेरे बिन कोई दूजी आस नहीं,
देखूं तुमको आठों याम,
हे रघुनन्दन श्री राम,
मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनन्दन श्री राम।।
सांसों में बसे प्रभु राम तुम ही,
ये काया तेरी हो प्राण तुम ही,
हम बैठे हैं चरणों को थाम,
हे रघुनन्दन श्री राम,
मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनन्दन श्री राम।।
मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनंदन श्री राम,
हे रघुनंदन, हे रघुनंदन,
करता वंदन मैं तेरा वंदन,
मेरा तुमसे ही है काम,
हे रघुनन्दन श्री राम।।
Singer – Surinder Singh
Lyrics – Yashika Mishra








