फरियाद मेरी भगवन,
सुनते ही चले आना,
देरी से आने का,
मत ढूंढना बहाना,
फरीयाद मेरी भगवन,
सुनते ही चले आना।।
तर्ज – ऐ मेरे दिल नादाँ।
सुन ये मेरी गलती है,
तुमको ना याद किया,
सारा जीवन मैंने,
यूँ ही बर्बाद किया,
आगे क्या करना है,
प्रभु आकर समझाना,
फरीयाद मेरी भगवन,
सुनते ही चले आना।bd।
कईयों की परीक्षा ली,
पर मेरी ना लेना,
मैं सबसे पापी हूँ,
ये जग को बता देना,
जो चाहे सजा देना,
पर मुझको अपनाना,
फरीयाद मेरी भगवन,
सुनते ही चले आना।bd।
ये मेरी तमन्ना है,
सीने से लगा लेना,
इस जग ने ठुकराया,
पर तुम ना ठुकराना,
तेरे चरणों में स्वामी,
थोड़ी सी जगह देना,
फरीयाद मेरी भगवन,
सुनते ही चले आना।bd।
फरियाद मेरी भगवन,
सुनते ही चले आना,
देरी से आने का,
मत ढूंढना बहाना,
फरीयाद मेरी भगवन,
सुनते ही चले आना।।
Singer – Sanjay Mittal Ji








