बरसाने वाली की महिमा अपार,
सदा लुटाती कृपा के भंडार,
भक्तों की दुलारी है,
मेरी राधा रानी,
बिगड़ी बनाती है,
मेरी श्यामा प्यारी।।
तर्ज – आने से उसके।
मन में उनका सुमिरन,
श्याम श्यामा को चित में जो लाए,
करुणा करके श्यामा,
अपने आंचल में सबको छुपाए,
संतों की वाणी है,
ऐसी कल्याणी है,
मेरी राधा रानी,
बिगड़ी बनाती है,
मेरी श्यामा प्यारी।।
आशा लेके दिल में,
तेरी चौखट पे श्यामा खड़े है,
करुणा की नजर हो,
दिल में अरमान ऐसे पड़े है,
लाखों की किस्मत को,
तूने ही संवारा है,
मेरी राधा रानी,
बिगड़ी बनाती है,
मेरी श्यामा प्यारी।।
सुन लो अर्जी मेरी,
लाडो तुम तो सब जानती हो,
तुम हो श्यामा दयालु,
दे दो चरणों की सेवा मुझे भी,
अब तेरे सिवा दुनिया में,
कोई ना हमारा है,
मेरी राधा रानी,
बिगड़ी बनाती है,
मेरी श्यामा प्यारी।।
बरसाने वाली की महिमा अपार,
सदा लुटाती कृपा के भंडार,
भक्तों की दुलारी है,
मेरी राधा रानी,
बिगड़ी बनाती है,
मेरी श्यामा प्यारी,
अपना बनाती है,
मेरी श्यामा प्यारी,
करुणा लुटाती है,
मेरी श्यामा प्यारी,
दर पे बुलाती है,
मेरी श्यामा प्यारी।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya








