बरसाना सजा दो फूलों से,
मेरी लाली आने वाली है,
बरसाना सजा दो फूलो से,
मेरी श्यामा आने वाली है।।
कोई काजल की डिबिया ले आओ,
कोई काला धागा ले आओ,
कहीं नजर ना लग जाए लाली को,
मेरी श्यामा आने वाली है,
बरसाना सजा दो फूलो से,
मेरी श्यामा आने वाली है।।
कोई सोने का पलना ले आओ,
कोई मखमल की चादर लाओ,
कोई झूला लगा दो आंगन में,
मेरी श्यामा आने वाली है,
बरसाना सजा दो फूलो से,
मेरी श्यामा आने वाली है।।
कोई चांदी का लोटा ले आओ,
कोई सोने की थाली ले आओ,
जरा चरण धुला दो लाली के,
मेरी श्यामा आने वाली है,
बरसाना सजा दो फूलो से,
मेरी श्यामा आने वाली है।।
कोई माखन मिश्री ले आओ,
कोई मालपुआ पेड़े लाओ,
जरा भोग लगा दो लाली को,
मेरी श्यामा आने वाली है,
बरसाना सजा दो फूलो से,
मेरी श्यामा आने वाली है।।
कोई ढोल नगाड़े बजाओ रे,
कोई मंगल गाने गाओ रे,
सब मिलके जय जयकार करो,
मेरी श्यामा आने वाली है,
बरसाना सजा दो फूलो से,
मेरी श्यामा आने वाली है।।
बरसाना सजा दो फूलों से,
मेरी लाली आने वाली है,
बरसाना सजा दो फूलो से,
मेरी श्यामा आने वाली है।।
🎤 Singer – Smrati Mourya
🎼 Music – Bhajan Diary YouTube








