मेरे लाला बांके बिहारी नन्दलाल,
उतारु तेरी आरती।।
मेरे लाला मोर मुकुट सर सोहाना,
मेरे लाला गल बैजयंती माल,
उतारू तेरी आरती,
ओ मेरे लाला यशोदा के प्यारे नंदलाल,
उतारु तेरी आरती।।
मेरे लाला पीताम्बर तन पे तेरे पीत है,
ओ मेरे लाला मुख चंदा मुस्कावे,
उतारू तेरी आरती,
ओ मेरे लाला यशोदा के प्यारे नंदलाल,
उतारु तेरी आरती।।
मेरे लाला अधरों मुरली तेरे बॉस की,
ओ मेरे लाला मधुर रसीली यकी तान,
उतारू तेरी आरती,
ओ मेरे लाला यशोदा के प्यारे नंदलाल,
उतारु तेरी आरती।।
मेरे लाला कानों कुण्डल तेरे स्वर्ण के,
ओ मेरे लाला सबका ये मन लीना मोह,
उतारू तेरी आरती,
ओ मेरे लाला यशोदा के प्यारे नंदलाल,
उतारु तेरी आरती।।
मेरे लाला श्यामल सूरत प्यारी है,
ओ मेरे लाला जग के हो हितकारी,
उतारू तेरी आरती,
ओ मेरे लाला यशोदा के प्यारे नंदलाल,
उतारु तेरी आरती।।
ओ मेरे लाला दास ‘अभिलाष’ तेरी गा रहो,
जाऊ चरण कमल बलिहारी,
उतारू तेरी आरती,
ओ मेरे लाला यशोदा के प्यारे नंदलाल,
उतारु तेरी आरती।।
मेरे लाला बांके बिहारी नन्दलाल,
उतारु तेरी आरती।।
गायक / लेखक – अभिलाष तिवारी।
संपर्क – 7000400014








