बाबोसा सुनलो मेरी पुकार,
हे दुख भंजन छगनी नंदन,
गाऊँ मे तेरे गुणगान,
बाबोसा तुम्ही मेरे भगवान,
बाबोसा तुम्ही मेरे भगवान,
सांझ सवेरे द्वार तुम्हारे,
आऊँ मैं सुबहो शाम,
बाबोसा तुम्ही मेरे भगवान।।
तर्ज – हे दुख भंजन मारूति नंदन।
कृपा करो है अंतर्यामी,
मैं सेवक तुम मेरे स्वामी,
अंतर्मन में ज्योत जलाऊँ,
दो ऐसा वरदान,
बाबोसा तुम्ही मेरे भगवान।।
मंजू बाईसा के प्राणों से प्यारे,
तुम पर रीझे अंजनि दुलारे,
ध्यान लगाकर तुमको धिय्याऊँ,
करो मेरा कल्याण,
बाबोसा तुम्ही मेरे भगवान।।
जन्मो जनम का ये साथ न छुटे,
बाबोसा मेरे तू मुझसे ना रूठें,
“दिलबर” इतनी अर्ज है तुमसे,
रखलो मेरा मान,
बाबोसा तुम्ही मेरे भगवान।।
गायक – श्री हर्ष व्यास मुम्बई।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’
नागदा जक्शन म.प्र.
मो. 9907023365
प्रेषक – श्री अजय गोलेच्छा हैदराबाद।








