आओ गणपति मेरे द्वारे,
भर दो खुशियों से भंडारे।।
तेरे नाम का दीप जलाऊं,
मन मंदिर में तुझे बिठाऊं,
तेरी कृपा की छांव मिले तो,
सब दूर हो संकट सारे,
प्रभु बिगड़े काज संवारे,
भर दो खुशियों से भंडारे,
आओं गणपति मेरे द्वारें,
भर दो खुशियों से भंडारे।।
गौरी मैया के राज दुलारे,
देवा तुम सबके रखवारे,
जिसने तुमको दिल से ध्याया,
उसके कष्ट सभी तुमने टारे,
शिव भोले की आंखों के तारे,
भर दो खुशियों से भंडारे,
आओं गणपति मेरे द्वारें,
भर दो खुशियों से भंडारे।।
प्रभु बड़े-बड़े कान तुम्हारे,
हाथों में है अंकुश धारे,
प्रभु एक दंत है न्यारा,
तेरा मूषक वाहन प्यारा,
लड्डू मोदक के मतवाले,
भर दो खुशियों से भंडारे,
आओं गणपति मेरे द्वारें,
भर दो खुशियों से भंडारे।।
प्रभु रिद्धि सिद्धि को भी लाना,
सब कारज सफल बनाना,
तेरे आने से घर आंगन में,
बाजे मंगल गीत सुहाना,
हम गाए भजन तुम्हारे,
भर दो खुशियों से भंडारे,
आओं गणपति मेरे द्वारें,
भर दो खुशियों से भंडारे।।
आओ गणपति मेरे द्वारे,
भर दो खुशियों से भंडारे।।
Singer / Lyrics – Shekhar Mourya








