सब कुछ मालूम है इसको,
कैसा किसका हाल है,
बाबा का वाई फाई,
बड़ा बेमिसाल है।।
तर्ज – अफसाना लिख रही हूं।
बाबा के नेटवर्क में,
आओ तो तुम ज़रा,
आओ तो तुम ज़रा,
इतना मिलेगा रखने की,
होगी नही जगह,
होगी नही जगह,
कल तक था जो भिखारी,
अब वो मालामाल है,
बाबा का वाई फ़ाई,
बड़ा बेमिसाल है।।
प्रेमी के दिल की बात को,
जाने है सांवरा,
जाने है सांवरा,
सच्चे प्रेमी को खूब,
पहचाने है सांवरा,
पहचाने है सांवरा,
बाबा से जो छिपाए,
ये किसकी मजाल है,
बाबा का वाई फ़ाई,
बड़ा बेमिसाल है।।
बाबा के बाई फ़ाई का,
सिग्नल अजीब है,
सिग्नल अजीब है,
हारे हुए प्रेमी के ये,
हरपल करीब है,
हर पल करीब है,
सुशील तेरे बाबा की,
न कोई मिसाल है,
बाबा का वाई फ़ाई,
बड़ा बेमिसाल है।।
सब कुछ मालूम है इसको,
कैसा किसका हाल है,
बाबा का वाई फाई,
बड़ा बेमिसाल है।।
Singer – Vikas Agarwal Vicky
Phone – 6394332715
Lyrics – Sushik Kumar








