भगतो ने झूला डलवाया,
है आपको बुलाया,
अरे थोड़ा थोड़ा जोर लगाया,
झूलो जी झूलो जी बाबा श्याम,
आओ जी आओ जी बाबा श्याम।।
तर्ज – मेरी दोस्ती मेरा प्यार।
सावन की है मस्त बहार,
धरती का हुआ है श्रृंगार,
गाती है हवाए,
सावन की मल्हार,
डाली डाली झूला लगवाया,
है आपको बुलाया,
अरे थोड़ा थोड़ा जोर लगाया,
आओ जी आओ जी बाबा श्याम।।
रेशम का लगाया है तार,
तारो की चमक भरमार,
पाटा है सोने का,
चांदी है कामदार,
हीरों से है सेज सजाया,
है आपको बुलाया,
अरे थोड़ा थोड़ा जोर लगाया,
आओ जी आओ जी बाबा श्याम।।
लंबी लगी है भक्तों की कतार,
वो भी झुलाएंगे एक एक बार,
उनको पता है,
झूलेंगे लखदातार,
विक्की ने है सबको बताया,
है आपको बुलाया,
अरे थोड़ा थोड़ा जोर लगाया,
आओ जी आओ जी बाबा श्याम।।
भगतो ने झूला डलवाया,
है आपको बुलाया,
अरे थोड़ा थोड़ा जोर लगाया,
झूलो जी झूलो जी बाबा श्याम,
आओ जी आओ जी बाबा श्याम।।
👉 ये भी देखें – भक्तो ने झूला डाला।
🎤 गायक / Singer – Vikas Agarwal Vicky
✍️ लेखक / Lyrics – Vikas Agarwal Vicky
☎️ संपर्क / Contact – 6394332715








