आएगा भजन का,
असर धीरे धीरे,
छोड़ देगी माया तेरा,
छोड़ देगी माया तेरा,
संग धीरे धीरे,
आयेगा भजन का,
असर धीरे धीरे।।
आधी तो बिता ली बंदे,
आधी भी बिता लेगा,
चेत ले अभी से मनवा,
फिर पछताएगा,
छूट रहा हाथों से,
छूट रहा हाथों से,
यह रतन धीरे-धीरे,
आयेगा भजन का,
असर धीरे धीरे।।
चिड़ी ने चुगा जो खेत,
उसे चूग जाने दे,
फिर तेरी बात बनेगी,
प्रभु गुण गाने से,
फिर से खीलेगा प्यारे,
फिर से खीलेगा प्यारे,
यह चमन धीरे-धीरे,
आयेगा भजन का,
असर धीरे धीरे।।
कामणी सियाणी माया,
काम बाण मारे है,
गुरु की कृपा हो जिन पे,
वो ही जन तारे है,
किए जा भजन का,
किए जा भजन का,
जतन धीरे-धीरे,
आयेगा भजन का,
असर धीरे धीरे।।
आएगा भजन का,
असर धीरे धीरे,
छोड़ देगी माया तेरा,
छोड़ देगी माया तेरा,
संग धीरे धीरे,
आयेगा भजन का,
असर धीरे धीरे।।
देखें – चली जा रही है उमर धीरे धीरे।
🎤 गायक / Singer – राजकुमार जी स्वामी।
📜 प्रेषक / Upload By – सुरेश कुमार सुथार।
☎️ संपर्क / Contact – 9460186627








