मुझको भी रखलो सांवरे,
सेवा में एक बार,
करता रहूँगा नौकरी,
तेरी मैं लखदातार,
मुझको भी रख लो साँवरे,
सेवा में एक बार।।
भजनों से श्याम आपको,
उठाया करूँगा मैं,
लोरी सुना के माँ जैसी,
सुलाया करूँगा मैं,
अर्ज़ी जो होगी भगतो की,
अर्ज़ी जो होगी भगतो की,
बोलूंगा बार बार,
मुझको भी रख लो साँवरे,
सेवा में एक बार।।
सेवा की मेरे सावरे,
तनखा भी कुछ नहीं,
फुर्सत मिले तो आ जाना,
घर में मेरे कभी,
कर्मा के जैसा खिचड़ा,
कर्मा के जैसा खिचड़ा,
खिलाऊंगा मेरे श्याम,
मुझको भी रख लो साँवरे,
सेवा में एक बार।।
‘दुआ’ को बद्दुआओ से,
बचाना मेरे प्रभु,
रखना मुझे भी चरणों में,
जब तक जीयूं प्रभु,
साँसो को जब भी छोडु मैं,
साँसो को जब भी छोडु मैं,
होवे तेरा दीदार,
मुझको भी रख लो साँवरे,
सेवा में एक बार।।
मुझको भी रखलो सांवरे,
सेवा में एक बार,
करता रहूँगा नौकरी,
तेरी मैं लखदातार,
मुझको भी रख लो साँवरे,
सेवा में एक बार।।
Singer / Lyrics – Monu Dua
9780791291
टिप – इस भजन को ‘मिलती है जिंदगी में’
तर्ज पर भी गा सकते है। 🙂








