धन्य घड़ी धन भाग्य हमारे,
धन्य वो भक्त महान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान,
संत मुनि जन देव देवियां,
गाए मंगल गान,
पधारें श्री नरसिंह भगवान।bd।
तर्ज – देख तेरे संसार की हालत।
बैसाख सुदी चौदस की बेला,
शनिवार मंगल दिन आयो,
खंबा फाड़ प्रभु बाहर आए,
रूप नरहरी सन्मुख पायो,
छवि ना बिसरी जाए आपकी,
अजब निराली शान,
पधारें श्री नरसिंह भगवान।bd।
भक्तों के हितकारी स्वामी,
रौद्र रूप तज सौम्य धराया,
गोद बिठाकर निज प्रहलाद को,
प्रेम सुधा का रस बरसाया,
दर्शन पाकर तर जाए जीवन,
दे दो भक्ति दान,
पधारें श्री नरसिंह भगवान।bd।
प्रभु जी हम है दास तुम्हारे,
आन हरो प्रभु कष्ट हमारे,
डोल रही है जीवन नैया,
नाव लगाओ नाथ किनारे,
ऐसा दो वरदान कि जिससे,
मिटे सकल अज्ञान,
पधारें श्री नरसिंह भगवान।bd।
तीनों लोक में डंका बाजे,
करुणाकर है नाम तुम्हारा,
भवसागर के घोर भंवर में,
एक तुम ही हो नाथ सहारा,
चरणों में रख लो हे स्वामी,
करते हम गुणगान,
पधारें श्री नरसिंह भगवान।bd।
धन्य घड़ी धन भाग्य हमारे,
धन्य वो भक्त महान,
पधारे श्री नरसिंह भगवान,
संत मुनि जन देव देवियां,
गाए मंगल गान,
पधारें श्री नरसिंह भगवान।bd।
Singer – Pt. Sudhir Vyas Ji
Lyricist – Dinesh Dave Ji








