मन भज ले श्याम प्यारे को,
दोहा – श्याम नाम का दीप जला,
अंधेरा सब मिट जाएगा,
जो डोले मन बस श्याम कह,
हर संकट कट जाएगा।
मन भज ले श्याम प्यारे को,
तेरी नैया पार लगेगी,
तेरी नैया पार लगेगी,
अटकी हुई नाव चलेगी।bd।
गर भव से पार है जाना,
तो भाव से श्याम रिझाना,
गर नजर श्याम की पड़ेगी,
बन जाएगा दीवाना,
सब सौंप देने पालन हारे को,
तेरी नैया पार लगेगी,
मन भजले श्याम प्यारें को,
तेरी नैया पार लगेगी।bd।
कोई नजर नहीं जब आए,
मन श्याम की रटन लगाए,
कितना भी हो अंधियारा,
उजियारा श्याम दिखाए,
तेरी खबर है खाटू वाले को,
तेरी नैया पार लगेगी,
मन भजले श्याम प्यारें को,
तेरी नैया पार लगेगी।bd।
है ‘रसिक’ श्याम रखवाला,
सबके संकट हरने वाला,
पल पल रक्षा करता है,
ये बाबा खाटू वाला,
तेरी डोर दे खाटू वाले को,
तेरी नैया पार लगेगी।bd।
मन भजले श्याम प्यारे को,
तेरी नैया पार लगेगी,
तेरी नैया पार लगेगी,
अटकी हुई नाव चलेगी।bd।
Singer – Ayushi Goel
Lyrics – Rinku Sharma “Rasik”








