अब ना छुपाऊंगी,
सबको बताऊंगी,
तुझको कसम से मैं,
अपना बनाऊंगी,
राधा रमण मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक,
बांके बिहारी मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक।।
बंसी की धुन सुन सुनकर,
मेरा मन ये ललचाए,
सब लोकन को सारो सुख,
ब्रजभूमि में मिल जाए,
देव भी तरसे जिसके लिए,
वो नाचे गोपिन के लिए,
ऐसे सांवरिया को,
दिल में बसाऊंगी,
कुंज गलिन में मैं,
शोर मचाऊंगी,
राधारमन मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक,
बांके बिहारी मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक।।
भक्तों की पीड़ा सुन सुनकर,
दौड़ा दौड़ा आता है,
जो भी पहुंचे इसके दर,
उसको पार लगाता है,
जिसकी सूरत प्यारी है,
सब देवों से न्यारी है,
ऐसी सुरतिया को,
मन में बसाऊंगी,
कुंज गलिन में मैं,
शोर मचाऊंगी,
राधारमन मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक,
बांके बिहारी मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक।।
कान्हा की मीठी मुस्काने,
मेरा दिल ये बहकाए,
नैनों से जब नैन मिलाए,
सुध बुध मेरी खो जाए,
जिसकी अदा पे दिल हारे,
वही मेरे प्राणन प्यारे,
ऐसे नटनागर को,
अपना बनाऊंगी,
यमुना किनारे मैं,
गीत सुनाऊंगी,
राधारमन मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक,
बांके बिहारी मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक।bd।
अब ना छुपाऊंगी,
सबको बताऊंगी,
तुझको कसम से मैं,
अपना बनाऊंगी,
राधा रमण मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक,
बांके बिहारी मेरा यार,
ओए मेरा दिल तेरा आशिक।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya
📹 Video & Music – Team Bhajan Diary








