मुझे खाटू बुला ले,
बाबा फिर से,
ओ बाबा तेरी याद आ रही,
दिन रात हर घडी,
हर पल में,
ओ बाबा तेरी याद आ रही।।
तेरे सामने आके सांवरिया,
दुख दर्द सभी मिट जाते है,
तेरी याद में काटूं दिन गिन-गिन,
अब मुझे कुछ भी न भाता है,
मुझे गले से तू,
अपने लगा ले,
ओ बाबा तेरी याद आ रही।।
जब याद तुम्हारी आती है,
इस दिल को बहुत सताती है,
मै जागूं तो दिखता है तू,
मेरे सपनो में भी आता है तू,
तेरे खाटू में,
मुझको बसा ले,
दिन रात हर घडी,
हर पल में,
ओ बाबा तेरी याद आ रही।।
तेरे ‘आयुष’ की ये अर्जी है,
आगे बाबा तेरी मर्जी है,
अब तक तुझसे कुछ ना मांगा,
आगे भी कुछ न मागूंगा,
मेरा खाटू में,
घर इक बना दे,
दिन रात हर घडी,
हर पल में,
ओ बाबा तेरी याद आ रही।।
मुझे खाटू बुला ले,
बाबा फिर से,
ओ बाबा तेरी याद आ रही,
दिन रात हर घडी,
हर पल में,
ओ बाबा तेरी याद आ रही।।
🎤 गायक / Singer – Ayush Tripathi
✍️ लेखक / Lyrics – Ayush Tripathi
☎️ संपर्क / Contact – 7237071909








