मेरी राधा रानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार,
मैं तो छोड़ के आई संसार,
अब के मोहे लगा दो पार।bd।
तर्ज – जिंदगी की टूटे।
तुमसे दिल की जो बात कहूं,
तुम बिन लाडो ना एक पल रहूं,
सदा निहारूं तिहारो द्वार,
अब की मोहे लगा दो पार,
मेरी राधारानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार।bd।
झूठे जग ने बहुत है ठगा,
यहां कोई ना अपना सगा,
एक तुम ही हो मेरी रिश्तेदार,
अब की मोहे लगा दो पार,
मेरी राधारानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार।bd।
तेरे चरणों की दासी बनूं,
नाम तिहारों ही हरदम जपूं,
‘अभिषेक’ की तुमसे आस,
अब की मोहे लगा दो पार,
मेरी राधारानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार।bd।
मेरी राधा रानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार,
मैं तो छोड़ के आई संसार,
अब के मोहे लगा दो पार।bd।
Singer / Lyrics – Abhishek Tiwari








