हर दिल में उठे सवाल,
हमारा तब होता क्या हाल,
अगर तुम ना होते श्याम,
यदि तुम ना होते।bd।
तुम जो ना होते तो,
कुछ भी ना होता,
किस्मत का मारा,
कहां जा के रोता,
फिर रखता कौन खयाल,
हमारा तब होता क्या हाल,
अगर तुम ना होतें श्याम,
यदि तुम ना होते।bd।
हम किसके संग,
बाबा होली मनाते,
जाकर कहां,
हम रंगोली सजाते,
फीके लगते लाल गुलाल,
हमारा तब होता क्या हाल,
अगर तुम ना होतें श्याम,
यदि तुम ना होते।bd।
तुम जो ना होते तो,
हम हार जाते,
किस्मत के दुश्मन,
हमें मार जाते,
है समय की टेढ़ी चाल,
हमारा तब होता क्या हाल,
अगर तुम ना होतें श्याम,
यदि तुम ना होते।bd।
जाकर कहां किसकी,
उंगली पकड़ते,
बच्चों के जैसे हम,
जिद कैसे करते,
कहां जाते हम हर साल,
हमारा तब होता क्या हाल,
अगर तुम ना होतें श्याम,
यदि तुम ना होते।bd।
हर दिल में उठे सवाल,
हमारा तब होता क्या हाल,
अगर तुम ना होते श्याम,
यदि तुम ना होते।bd।
Singer – Rinky Vishwakarma
Lyrics – Sukhdev Nishad








