मैं इंसान छोटा हूँ,
भरोसा बड़ा है,
मेरे साथ मेरा,
बाबा खड़ा है।bd।
दुनिया में जीतो तो,
इनाम है मिलता,
मगर टूटे हारों को,
श्याम है मिलता,
यहाँ हारने पर,
मुनाफा बड़ा है,
मेरे साथ मेंरा,
बाबा खड़ा है।bd।
करले सितम चाहे,
दुनिया ये सारी,
बाबा की लाठी में,
जोर है भारी,
खातिर मेरे बाबा,
सबसे लड़ा है,
मेरे साथ मेंरा,
बाबा खड़ा है।bd।
मैं इंसान छोटा हूँ,
भरोसा बड़ा है,
मेरे साथ मेरा,
बाबा खड़ा है।bd।
Singer – Sanjay Mittal Ji








