दर पे आए है तेरे सवाली,
लाज रख लो मेरी शेरोवाली,
आज जाएंगे दर से ना खाली,
लाज रख लो मेरी शेरों वाली।।
लाल चुनर लाल श्रृंगार लाए,
जोड़ा जोड़ा नारियल चढ़ाए,
तुम तो भक्तों की हो रखवाली,
लाज रख लो मेरी शेरों वाली।।
जासुन फूल की माला ले आए,
लाल ध्वजा माई भक्त चढ़ाए,
भेंट ले लो मां जोतावाली,
लाज रख लो मेरी शेरों वाली।।
कोई मंगल आरती गाए,
श्रद्धा सुमन माँ भेंट चढ़ाए,
करो कृपा ओ मेहरावाली,
लाज रख लो मेरी शेरों वाली।।
दर पे आए है तेरे सवाली,
लाज रख लो मेरी शेरोवाली,
आज जाएंगे दर से ना खाली,
लाज रख लो मेरी शेरों वाली।।
Singer – Shahnaaz Akhtar








