केशरिया तीर्थ में प्रभु,
ऋषभ देव का धाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।
है कालिया बाबा का,
पर्चा बड़ा भारी,
देखो पूज रही जिनको,
ये दुनिया सारी,
भक्तो की भीड़ लगे,
चाहे सुबह हो या शाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।
है धन्य ये धरती जहाँ,
ऋषभ देव का वास,
ये तीर्थ है बड़ा प्यारा,
हम भक्तो का है खास,
जिस द्वार पे बनते है,
भक्तो के बिगड़े काम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।
भील गरासिया भी प्रभु की,
पूजा है करते,
श्री कालिया बाबा के नाम से,
जयकार है करते,
भक्ति करके “दिलबर”,
चरणों मे करते प्रणाम,
भक्ति करके नरसा,
चरणों मे करते प्रणाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।
केशरिया तीर्थ में प्रभु,
ऋषभ देव का धाम,
मरूदेवा नंदन का पड़ा,
कालिया बाबा नाम।।
गायक – श्री शशांक सिंह देहरादून।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’
नागदा जक्शन म.प्र.
मो. 9907023365
प्रेषक – नरसा दिल से।








