श्याम राज में जीते है हम,
मौज में सीना तान के,
जीते है हम शान से,
श्याम धनी के नाम से।bd।
कितने एहसान गिनाऊं,
खुद पे श्री श्याम के,
सुख-दुःख में रहता है वो,
हाथों को थाम के,
वक्त कभी मुश्किल भी आए,
कट जाता आराम से,
जीते हैं हम शान से,
श्याम धनी के नाम से।bd।
हम तो है श्याम नाम दीवाने,
मतलब की दुनिया से अनजाने,
सच्चा धन बस खाटू वाला है,
हम तो बस लगे हैं उसको पाने,
श्याम की राहों में पड़ते,
हम डरते नहीं अंजाम से,
जीते हैं हम शान से,
श्याम धनी के नाम से।bd।
दुनिया वालों के आगे,
हाथ नहीं फैलाते हम,
खर्च करे दुगना होता,
ऐसी पूंजी कमाते हम,
शीश झुकाते है ‘गोलू’,
हम केवल खाटू धाम में,
जीते हैं हम शान से,
श्याम धनी के नाम से।bd।
श्याम राज में जीते है हम,
मौज में सीना तान के,
जीते है हम शान से,
श्याम धनी के नाम से।bd।
।। बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय ।।
Singer – Sanjay Mittal
Lyrics – Nitesh Sharma “Golu”








