जब भी हारेगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा,
मेरा ये खाटू वाला,
ये लीले घोड़े वाला,
तुझे संभालेगा।bd।
बुरे दौर में कोई ना आता काम,
काम तेरे बस आएगा ये श्याम,
इस चौखट पर बने है उनके काम,
दुनिया कहती थी जिनको नाकाम,
अपने हाथों से तेरी,
अपने हाथों से तेरी,
बिगड़ी बना देगा,
जब भी हारेंगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा।bd।
ध्यान रहे है बहुत बड़े महाराज,
पर अपने भक्तों के फिर भी दास,
दो आंसू जो देख ले भक्तों के,
फ़ौरन दौड़े जाते है ये पास,
तू जैसा भी है तुझको,
तू जैसा भी है तुझको,
सदा निभाएगा,
जब भी हारेंगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा।bd।
कोई ना चांदी का चम्मच लेकर,
यहाँ पे प्रेमी जन्मा है प्यारे,
श्याम ने बदला वक्त है हम सबका,
कमल है होवे सबके वारे न्यारे,
तेरी हर हार को मेरा,
तेरी हर हार को मेरा,
श्याम हराएगा,
जब भी हारेंगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा।bd।
जब भी हारेगा,
वादा कर श्याम पुकारेगा,
मेरा ये खाटू वाला,
ये लीले घोड़े वाला,
तुझे संभालेगा।bd।
Singer – Sanjay Mittal Ji








