बाबा श्याम का जन्मदिन आया,
हो मेरे श्याम का जन्मदिन आया,
ओ चलो खाटू में चलके मनाएंगे मनाएंगे,
बाबा श्याम का जन्मदीन आया।।
तर्ज – तेरे होंठों के दो फूल।
ग्यारस कार्तिक की आई,
खुशियां ही खुशियां छाई,
हर दिशा में गूंजी जय-जय,
घड़िया ये मंगल आई,
खुशियों का मौका आया,
भक्तों का मन हरषाया,
प्रेमी खुशी में नाचे गाएंगे हां गाएंगे,
बाबा श्याम का जन्मदीन आया।।
सजा श्याम का द्वार निराला,
जिसकी शोभा वर्णी न जाए,
कहीं फूल कहीं हैं लड़ियां,
कहीं रंगी गुब्बारे लगाए,
महके इत्र से दरबार,
चाहे अंदर हो या बाहर,
प्रेमी जयकार श्याम के लगाएंगे लगाएंगे,
बाबा श्याम का जन्मदीन आया।।
अपनी-अपनी तैयारी,
करके सब प्रेमी आए,
कोई लाया माखन मिश्री,
कोई केक बनाकर लाए,
कोई चूरमा लाया,
कोई खीर है लाया,
सब बाबा को भोग लगाएंगे लगाएंगे,
बाबा श्याम का जन्मदीन आया।।
‘टोनी’ कहे श्याम बिहारी,
सब भक्तों की अर्जी सुन लो,
सब भक्तों के संग में बाबा,
मेरा भी हाथ पकड़ लो,
जो भी आया तेरे द्वार,
उसके भर दे तू भंडार,
हम दर पे सदा तेरे आएंगे आएंगे,
बाबा श्याम का जन्मदीन आया।।
बाबा श्याम का जन्मदिन आया,
हो मेरे श्याम का जन्मदिन आया,
ओ चलो खाटू में चलके मनाएंगे मनाएंगे,
बाबा श्याम का जन्मदीन आया।।
Singer / Lyrics – Sukhjeet Singh Toni








