आजा आजा सांवरे,
तेरी राह निहारु,
सांझ सवेरे बाबा तेरा,
सांझ सवेरे बाबा तेरा,
नाम पुकारु,
आजा आजा साँवरे,
तेरी राह निहारु।।
तर्ज – बांह पकड़ ले सांवरा कहीं।
दुनिया तानें मार रही है,
अब तो आजा,
आके दर्श एक बार ज़रा सा,
मुझे दिखा जा,
आंख के आंसू से मै तेरे,
आंख के आंसू से मै तेरे,
चरण पखारू,
आजा आजा साँवरे,
तेरी राह निहारु।।
याद में तेरी दिन और रातें,
बीत रहीं है,
मुझे हराकर ये बाधाएं,
जीत रही है,
जड़े मुसीबत की ये बतादे,
जड़े मुसीबत की ये बतादे,
कैसे उखाड़ूं,
आजा आजा साँवरे,
तेरी राह निहारु।।
पैसा शौहरत नाम और इज़्ज़त,
काम ना आई,
तब जाकर तुमको मैने,
आवाज लगाई,
विक्की तन मन ओर ये जीवन,
विक्की तन मन ओर ये जीवन,
तुझ पर वारु,
आजा आजा साँवरे,
तेरी राह निहारु।।
आजा आजा सांवरे,
तेरी राह निहारु,
सांझ सवेरे बाबा तेरा,
सांझ सवेरे बाबा तेरा,
नाम पुकारु,
आजा आजा साँवरे,
तेरी राह निहारु।।
Singer / Lyrics – Vikas Agarwal Vicky
6394332715








