मेरा नाम है सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं,
बचपन में खो गया था,
उस ललन को ढूंढता हूं,
मेरा नाम हैं सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं।।
तर्ज – तेरे नाम का दीवाना।
संग संग में खेले और संग में पढ़े,
संग संग में दोनों हुए है बड़े,
संग संग में खेले और संग में पढ़े,
संग संग में दोनों हुए है बड़े,
मेरा यार यहां रहता,
उस किशन को ढूंढता हूं,
मेरा नाम हैं सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं।।
बोले बहाकर वो दोनों नयन,
मेरा करा दो किशन से मिलन,
बोले बहाकर वो दोनों नयन,
मेरा करा दो किशन से मिलन,
बड़ी दूर से मैं आया,
उस ललन को ढूंढता हूं,
मेरा नाम हैं सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं।।
द्वारे तुम्हारे मैं कब से खड़ा,
मन मीत मेरा क्यों मुझसे जुदा,
द्वारे तुम्हारे मैं कब से खड़ा,
मन मीत मेरा क्यों मुझसे जुदा,
दर्शन की अंखियां प्यासी,
मोहन को ढूंढता हूं,
मेरा नाम हैं सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं।।
सुनकर के मोहन है दौड़े तत्क्षण,
असुवन से धोए सुदामा चरण,
सुनकर के मोहन है दौड़े तत्क्षण,
असुवन से धोए सुदामा चरण,
मिलकर गले लगाया,
मेरा यार मिलने आया,
मेरा नाम हैं सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं।।
मेरा नाम है सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं,
बचपन में खो गया था,
उस ललन को ढूंढता हूं,
मेरा नाम हैं सुदामा,
मैं किशन को ढूंढता हूं।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya
🎼 Video & Mix – Bhajan Diary YT Team








