हमको तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का।
दोहा – दुनिया से क्या माँगना,
माँ पे रख विश्वास,
जिसके सिर पर हाथ हो,
वो रहता नहीं निराश।
माँ तू मेरी आस है,
माँ तू ही विश्वास,
तेरे चरणों में मिले,
मुझको सदा निवास।।
हमको तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का,
कितना सुन्दर भवन बना है,
कितना सुन्दर भवन बना है,
ऊँचे पहाड़ों वाली का,
हमकों तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का,
हमकों को तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का।।
तर्ज – नगरी नगरी द्वारे द्वारे।
लाल चुनरिया ओढ़ के मैया,
सिंह सवारी करती है,
सिंह सवारी करती है,
भक्तों की खाली झोली को,
पल में मैया भरती है,
पल में मैया भरती है,
जग में धूम मची है मैया,
जग में धूम मची है मैया,
महिमा तेरी निराली का,
हमकों तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का।।
चाँदी जैसा भवन है चमके,
सोने जैसे द्वारे है,
सोने जैसे द्वारे है,
लाल ध्वजा लहराए ऊपर,
मैया के जयकारे है,
मैया के जयकारे है,
दर्शन पाकर धन्य हुए है,
दर्शन पाकर धन्य हुए है,
भक्तों की रखवाली का,
हमकों तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का।।
माँ से बढ़कर जग में भैया,
कोई नहीं हमारा है,
कोई नहीं हमारा है,
ठोकर खाकर जब भी गिरता,
माँ ने मुझे सँभाला है,
माँ ने मुझे सँभाला है,
चरण शरण में सदा ही रखना,
बेटा हूँ महाकाली का,
हमकों तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का।।
हमको को तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का,
कितना सुन्दर भवन बना है,
कितना सुन्दर भवन बना है,
ऊँचे पहाड़ों वाली का,
हमकों को तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का,
हमकों को तो बस एक भरोसा,
मैया शेरावाली का।।
Singer / Lyrics – Shekhar Mourya








