राधा नाम लेते लेते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मेरी मौत भी जो आए,
बरसाने में ही आए,
मेरी मौत भी जो आए,
बरसाने में ही आए,
राधां नाम लेतें लेतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
तर्ज – तुझे प्यार करते करते।
लाड़ली के दर पे,
सारे जग छोड़ आऊँ,
दिन रात बस अब मैं,
श्री राधा राधा गाऊँ,
ऐसी छुपा लो लाड़ो,
जग ढूँढ़ने ना पाए,
राधा नाम लेतें लेतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
सोहनी करूँ मैं,
मधुकरी को जाऊँ,
श्यामा जू के दर्शनकर,
जीवन सफल बनाऊँ,
ऐसी कृपा करो तुम,
हम खुद ही भूल जाएँ,
राधा नाम लेतें लेतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
‘अभिषेक’ को बना लो,
लाड़ो जी अपनी दासी,
जन्मों-जन्म रहे ये,
श्री वृंदावन उपासी,
करुणा करो किशोरी,
ऐसो भाग्य बन जाए,
राधा नाम लेतें लेतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
राधा नाम लेते लेते,
मेरी उम्र बीत जाए,
मेरी मौत भी जो आए,
बरसाने में ही आए,
मेरी मौत भी जो आए,
बरसाने में ही आए,
राधां नाम लेतें लेतें,
मेरी उम्र बीत जाए।।
👉 ये भी देखें – राधा राधा नाम हमको।
🎤 गायक / Singer – Abhishek Tiwari
✍️ लेखक / Lyrics – Abhishek Tiwari
☎️ संपर्क / Contact – 9718108886








