ऐ श्याम मुरली वाले,
नैया तेरे हवाले,
तेरे सिवा कन्हैया,
तेरे सिवा कन्हैया,
हमें कौन जो संभाले।।
तर्ज – तुझे भूलना तो चाहा।
दुनिया की क्या कहूं मैं,
मतलब के रिश्ते नाते,
सुख के वो सारे संगी,
दुख में नजर ना आते,
निर्बल है दास तेरा,
निर्बल है दास तेरा,
आकर गले लगा ले,
ऐ श्याम मुरली वालें,
नैया तेरे हवाले।।
सुनते भगत की खातिर,
हरदम है दौड़ आया,
कहीं चीर है बढ़ाया,
गिरवर कहीं उठाया,
मेरी लाज हाथ तेरे,
मेरी लाज हाथ तेरे,
आकर इसे बचा ले,
ऐ श्याम मुरली वालें,
नैया तेरे हवाले।।
मुझ दीन पर हो बाबा,
दृष्टि दया की कर दे,
करता रहूं भजन मैं,
सुनता रहे तू वर दे,
छोडूं ये दर कभी ना,
छोडूं ये दर कभी ना,
‘लहरी’ तू आजमाले,
ऐ श्याम मुरली वालें,
नैया तेरे हवाले।।
ऐ श्याम मुरली वाले,
नैया तेरे हवाले,
तेरे सिवा कन्हैया,
तेरे सिवा कन्हैया,
हमें कौन जो संभाले।।
Singer / Lyrics – Uma Lahari








