तेरा नाम गा रहा हूँ,
दुनिया में छा रहा हूँ।।
दोहा – मेरी पीड़ा मेरी शिकायत,
सब शून्य हो गई,
जब से मेरी मुलाकात,
खाटू वाले श्याम से हो गई।
तेरा नाम गा रहा हूँ,
दुनिया में छा रहा हूँ,
जीते जी इस जनम में,
जीते जी इस जनम में,
मैं स्वर्ग पा रहा हूं,
तेरा नाम गा रहा हूं,
दुनिया में छा रहा हूं।।
तर्ज – वो दिल कहाँ से लाऊँ।
जीवन का मेरे बाबा,
अनमोल है वो लम्हा,
आया था तेरे दर पे,
जग से मैं होके तन्हा,
उस पल से मैं कन्हैया,
उस पल से मैं कन्हैया,
तेरा साथ पा रहा हूं,
तेरा नाम गा रहा हूं,
दुनिया में छा रहा हूं।।
जग वालों ने ओ बाबा,
बस चाहा है हराना,
अपने हो तुम ही मेरे,
तुम ही मेरा जमाना,
जो कुछ मिला है तुमसे,
जो कुछ मिला है तुमसे,
बस वो ही खा रहा हूं,
तेरा नाम गा रहा हूं,
दुनिया में छा रहा हूं।।
इतना मिला है तुमसे,
अब ना कोई कमी है,
खुशियों से ‘कपिल’ की तो,
आंखों में बस नमी है,
दुख में हंसाते रहना,
दुख में हंसाते रहना,
इतना ही चाह रहा हूं,
तेरा नाम गा रहा हूं,
दुनिया में छा रहा हूं।।
तेरा नाम गा रहा हूं,
दुनिया में छा रहा हूं,
जीते जी इस जनम में,
जीते जी इस जनम में,
मैं स्वर्ग पा रहा हूं,
तेरा नाम गा रहा हूं,
दुनिया में छा रहा हूं।।
Singer – Riddesh Arora
Writer – Shri Kapil Sharma








