संकट मोचन कृपा निधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
महावीर अतुलित बलवान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
अंजनी माता के नयनांजन,
कपिकुल भूषण केसरीनंदन,
ग्यारहवे रूद्र भगवान,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
संकटमोचन कृपानिधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
सूर्य देव ने शास्त्र पढ़ाया,
नारद ने संगीत सिखाया,
मारुत मानस की संतान,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
संकटमोचन कृपानिधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
चार अक्षर का नाम है प्यारा,
चारों जुग परताप तिहारा,
त्रिभुवन को तुम पर अभिमान,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
संकटमोचन कृपानिधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
तुमने राम के काम बनाए,
लंका जारि सिया सुधि लाए,
राम सिया पितु मातु समान,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
संकटमोचन कृपानिधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
एक ही मंत्र जपो अविराम,
श्री राम जय राम जय जय राम,
राम तुम्हारे जीवन प्राण,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
संकटमोचन कृपानिधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
जो कोई तुम्हरी महिमा गावे,
सहज राम के दर्शन पावे,
दास को दो चरणों में स्थान,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
संकटमोचन कृपानिधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
संकट मोचन कृपा निधान,
जय हनुमान जय जय हनुमान,
महावीर अतुलित बलवान,
जय हनुमान जय जय हनुमान।।
स्वर – श्री रविंद्र जैन।
प्रेषक – कमल शुक्ला।
9670849699








