बस तेरे भजनों से ही,
मेरा नाम चल पड़े,
बस इतनी कृपा कर दे,
मेरा काम चल पड़े।bd।
तर्ज – अफसाना लिख रही हूँ।
तुमने बड़े बड़ों की,
किस्मत बनाई है,
किस्मत बनाई है,
मैंने भी दिल की बातें,
तुमको बतलाई है,
तुमको बतलाई है,
तेरी कृपा का जादू,
सरेआम चल पड़े,
बस इतनी कृपा कर दे,
मेरा काम चल पड़े।bd।
तुम तो कलाधारी हो,
कुछ भी कर सकते हो,
कुछ भी कर सकते हो,
मुझ जैसे नालायक को,
लायक कर सकते हो,
लायक कर सकते हो,
जो तेरा मिले सहारा,
मेरी नाम चल पड़े,
बस इतनी कृपा कर दे,
मेरा काम चल पड़े।bd।
मेरी हालत पे बाबा,
कब तक ना बोलोगे,
कब तक ना बोलोगे,
मेरे आंसू से बाबा,
कब तक ना पिघलोगे,
कब तक ना पिघलोगे,
‘आरव’ ने आंसू बहाया,
मेरा श्याम चल पड़े,
बस इतनी कृपा कर दे,
मेरा काम चल पड़े।bd।
बस तेरे भजनों से ही,
मेरा नाम चल पड़े,
बस इतनी कृपा कर दे,
मेरा काम चल पड़े।bd।
Singer – Aarav Aggarwal
Lyrics – Divakar Kaushik








